Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Khabar NavrangKhabar Navrang
    Subscribe Login
    • मध्यप्रदेश
    • देश
    • करियर
    • व्यापार
    • लाइफस्टाइल
    • छतरपुर
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • …
      1. क्राइम
      2. विदेश
      3. खेल
      4. बुंदेलखंड
      Featured
      Recent

      July 3, 2025

      June 30, 2025

      एक़ कदम जनहित की ओर

      June 30, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    You are at:Home»करियर»मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में गुलमोहर और करंज के पौधे लगाए
    करियर

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में गुलमोहर और करंज के पौधे लगाए

    support@webmitr.inBy support@webmitr.inApril 1, 2022Updated:May 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक पृथ्वीपुर श्री शिशुपाल यादव तथा ग्राम प्रभात संस्था के प्रतिनिधियों के साथ गुलमोहर और करंज का पौधा लगाया।

    “ग्राम प्रभात” संस्था के डॉ. देवेंद्र सिंह धाकड़, डॉ. श्रीकांत गंगवार तथा डॉ. राहुल बघेल पर्यावरण-संरक्षण, खान-पान को विषमुक्त बनाने, ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था में सुधार और स्व-रोजगार एवं स्वावलंबन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत हैं। डॉक्टरों द्वारा संचालित इस संस्था द्वारा लघु नर्सरी की स्थापना भी की गई है और बंजर एवं खाली भूमि में पेड़-पौधे लगवाने का कार्य कर किया जा रहा है। जैविक कृषि और जैविक उत्पादों को घर-घर पहुँचाने के लिए कृषकों को सहयोग एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

    संस्था, आधुनिक गो-पालन में गोबर और गो-मूत्र के उत्पादों को बनाने के लिए कल्याणियों, दिव्यांगों और बेरोजगार ग्रामीणों को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाने एवं उत्पाद विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध कराने का कार्य भी कर रही है। गौ-वंश के संरक्षण और संवर्धन को जन-आंदोलन का रूप देने का कार्य भी किया जा रहा है।

    ग्रामीण परिवेश में स्वास्थ्य एवं शिक्षा को लेकर सेमीनार, स्कूल-कॉलेजों में खेलकूद, रचनात्मक एवं कलात्मक कार्यों को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों को प्रेरित करने का कार्य भी संस्था द्वारा किया जा रहा है।

    Khabar Navrang
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleराजभवन में रेडक्रास सोसायटी की प्रबंध समिति का शपथ विधि कार्यक्रम
    Next Article मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास प्रदर्शनी एवं उत्पाद सामग्री का किया अवलोकन
    support@webmitr.in
    • Website

    Related Posts

    July 3, 2025

    June 30, 2025

    एक़ कदम जनहित की ओर

    June 30, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    शिकायत पत्र
    [contact-form-7 id="4c1f031" title="Complaint Form"]
    Chief Editor
    राशिफल
    लाइव क्रिकेट स्कोर
    शेयर मार्किट
    Copyright © 2026 Vedic Global Media. Hosted by Webmitr.
    • Home
    • About us
    • Privacy Policy
    • Contact us
    • News Source
    • Reporter Registration
    • ID Card Download
    • Our Team

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?