Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Khabar NavrangKhabar Navrang
    Subscribe Login
    • मध्यप्रदेश
    • देश
    • करियर
    • व्यापार
    • लाइफस्टाइल
    • छतरपुर
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • …
      1. क्राइम
      2. विदेश
      3. खेल
      4. बुंदेलखंड
      Featured
      Recent

      July 3, 2025

      June 30, 2025

      एक़ कदम जनहित की ओर

      June 30, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    You are at:Home»E-Paper»वाईस आफ मीडिया पत्रकार संघ ने सौपा ज्ञापन
    E-Paper

    वाईस आफ मीडिया पत्रकार संघ ने सौपा ज्ञापन

    खबर नवरंगBy खबर नवरंगSeptember 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    वाइस ऑफ मीडिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर 9 सूत्रीय मांगों को लेकर पत्रकारों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

    गौरिहार/ नेशनल एसोसिएशन ऑफ जनार्लिस्ट वाइस ऑफ मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले के निर्देश पर पत्रकारों के हितों की मांगों को लेकर समूचे प्रदेश में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए गए। इसी क्रम में छतरपुर जिला में भी प्रदेश अध्यक्ष मसूद काजी के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष उदयनारायण अवस्थी व प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र पटेल के नेतृत्व में पत्रकारों द्वारा प्रदर्शन कर 9 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम गौरिहार एसडीएम देवेंद्र चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया। जिन मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है उनमें पत्रकारिता में 10 वर्ष पूरे कर चुके सभी मीडीया के सभी पत्रकारों को एक्रीडेशन कार्ड दिया जाए। प्रदेश में सूचना महानिदेशालय (विभाग) का एक सरकारी पोर्टल बनाएं उस पोर्टल के माध्यम से पत्रकारिता की डिग्री पूरी करने के बाद कम से कम तीन महीने का पत्रकारिता प्रशिक्षण पूरा करने वालों को पत्रकार के रूप में प्रमाणपत्र दिया जाना चाहिए। जिस तरह बार काउंसिल वकीलों को कानून का अभ्यास करने के लिए आधिकारिक लाइसेंस देती है उसी तरह पत्रकार होने के लिए भी आधिकारिक लाइसेंस होना चाहिए। प्रदेश के कई अखबार साप्ताहिक पत्रिकाओं को लगातार विज्ञापन नही दिया जा रहा। इस तरह की बात बंद होनी चाहिए और उन्हें विज्ञापन दिया जाना चाहिए। सभी को विज्ञापन मिले इसके लिए नये मापदंड तत्काल बनाये जाने चाहिए सरकार को ऐसा निर्णय लेना चाहिए। पत्रकारों के लिए एक अलग पत्रकार निगम की स्थापना की जाए। उस निगम के माध्यम से पत्रकारों तथा उनके बच्चों को व्यवसाय के लिए मदद की जानी चाहिए। सूचना महानिदेशालय की ओर से सकारात्मक पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने वाले पुरुस्कार दिये जायें। पत्रकारों को सेवानिवृत्ति के बाद की ग्रेच्युटी 25000 रुपये दी जानी चाहिए। टीवी रेडियो और सोशल मीडिया में काम करने वाले पत्रकारों को कैबिनेट ने श्रमिक पत्रकार घोषित किया है इस विषय का जीआर तत्काल जारी किया जाएं। एक्रीडेशन कार्ड एवं सेवानिवृत्ति पश्चात ग्रेच्युटी संबंधी कठिन शर्ते समाप्त की जाए। इस संबंध में एक कमेटी नियुक्त की जाए और जिनके प्रस्ताव रुके हुए है उनका तत्काल समाधान निकाला जाएं।
    सोशल मीडिया पत्रकारिताए जो हर जगह तेजी से बढ रही है और पत्रकारिता का भविष्य है उनको विज्ञापनों को लेकर तत्काल एक नीति बनानी चाहिए। सोशल मीडिया पर विज्ञापन देने के संबंध में भी तत्काल निर्णय लिया जाना चाहिए। प्रत्येक पंजीकृत मीडिया के मालिकों को यह निर्देश दिया जाना चाहिए कि वे पत्रकारिता में कम से कम दो वर्ष पूरे कर चुके प्रत्येक पत्रकार और उनके परिवार के सदस्यों को बीमा कवर प्रदान करें। इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने हेतु सरकार एवं राज्य श्रम विभाग को दिशा-निर्देश दिये जायें। इस मौके पर बबलू विश्वकर्मा, राजेश सोनी, नीलमणि पाठक, प्रियंका सिंह व रामनरेश पाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

    Khabar Navrang
    #modi #MP #sivraj
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleप्रधानाध्यापक महोई कला रामशरण अहिरवार सेवानिवृत हुए
    Next Article थाना सिविल लाइन छतरपुर कमलेश कुमार साहू की बड़ी कार्यवाही
    खबर नवरंग
    • Website

    Related Posts

    एक़ कदम जनहित की ओर

    June 30, 2025

    आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त रहे दिलीप अहिरवार को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी 49 चंदला विधानसभा मे

    October 27, 2023

    शांति समिति की बैठक थाना प्रांगण सरवई मे हुई सम्पन्न

    September 17, 2023
    Leave A Reply Cancel Reply

    शिकायत पत्र
    [contact-form-7 id="4c1f031" title="Complaint Form"]
    Chief Editor
    राशिफल
    लाइव क्रिकेट स्कोर
    शेयर मार्किट
    Copyright © 2026 Vedic Global Media. Hosted by Webmitr.
    • Home
    • About us
    • Privacy Policy
    • Contact us
    • News Source
    • Reporter Registration
    • ID Card Download
    • Our Team

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?